Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

तुलसीदास जयंती पर हुई काव्य गोष्ठी

Gariaband News मैनपुर। संत कवि तुलसीदास जयंती के अवसर पर गत 23 अगस्त को रत्नांचल साहित्य परिषद अमलीपदर देवभोग के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा एवं गोस्वामी तुलसीदास जी के छायाचित्र में पूजा वंदना के साथ किया गया। सर्वप्रथम बालक माध्यमिक शाला अमलीपदर के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं श्री रामचरितमानस के दोहों का वाचन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद रत्नांचल साहित्य परिषद के महासचिव उमेश रत्नांचल साहित्य परिषद का मनाया स्थापना दिवस श्रीवास सरल ने रत्नांचल साहित्य परिषद की स्थापना एवं उसके उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। काव्य पाठ करते हुए देवभोग के ओजकवि गौरीशंकर सिरफिरा ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवनी पर व्याख्यान दिया । गजलकार अश्. क बस्तरी ने अपनी गजल के प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद परिषद के अध्यक्ष देवशरण राम साहू ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मासिक गोष्ठी के आयोजन करने के लिए विशेष जोर किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक अनंत राम नागेन्द्र एवं प्रधान पाठक प्रेम चक्रधारी ने भी गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर प्रकाश डाला।

प्रमुख रूप से मुख्यअतिथि विनोद गोयल, अश्. क बस्तरी, अध्यक्षता कर रहे देवशरण राम साहू, विशिष्ट अतिथि गौरीशंकर सिरफिरा, अनंत राम नागेन्द्र प्रेम चक्रधारी, वरिष्ठ कवि कमल किशोर ताम्रकार, शिक्षक नरेंद्र यादव, रोहित सिन्हा सहित बड़ी संख्या में बालक प्राथमिक/माध्यमिक शाला अमलीपदर के विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संचालन कवि अवतार सिन्हा अंगारने किया।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें