
Gariyaband News।सावन माह के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन करने के लिए लंबी कतारें लगती रही। मंदिरों में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार, पूजा, अर्चना, भजन-कीर्तन के दौर चलते रहे, शाम को मैनपुर शहर में शंकर सवारी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्राचीन मंदिर भाटी गढ़ में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सोमवार को मैनपुर बस स्टेशन स्थित शिव महादेव मंदिर पर सुबह से ही दर्शन के लिए कतार लग गई थी। कुछ भक्तों ने नंगे पैर मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को दूध व जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दिनभर भजन-कीर्तन के आयोजन किया।
नगर से बड़ी संख्या मे शिव मंदिर गांव भाटी गढ़ सिद्धेश्वर
महादेव मंदिर से बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर दर्शन लाभ लिए। मंदिर समिति की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया। भाटीगढ़ सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भक्त पहुंचे। भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना के साथ भोले नाथ की जय जय कार होने लगे है। जिड़ार मेन रोड तलाब के समीप शिव मंदिर पर भी यही नजारा रहा। सुबह भाटी गढ़ के लिए कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर स्थित भोलेनाथ मंदिर सहित मैनपुर ब्लॉक के सभी शिव मंदिरों में भक्तों ने अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।