Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

कलेक्टर दर पर भी मेहनताना नहीं मिल रहा : निर्मलकर

Gariaband मैनपुर। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हेमिन निर्मलकर ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किया है कि जल्द ही उनकी मांग को पूरा किया जाए। लंबे समय से कार्य करते आ रहे हैं। केवल 5-6 हजार रुपए ही दी जाती है उसमें क्या घर की व्यवस्था होगी। कलेक्टर दर पर भी मेहनताना नहीं दी जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग, जनगणना आदि कार्यों में लगा दी जाती है लेकिन कार्यकर्ता मेहनत से कार्य करते हैं उसके बाद भी उनकी मेहनत दिखाई नहीं दे रही है। श्रीमती निर्मलकर ने आगे कहा कि यदि इस तरह की व्यवस्था बनी रहेगी तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जीवन दयनीय स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि यदि मांग पूरा नहीं की जाती है तो डटे रहेंगे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें