Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

केंद्र की तानाशाही रवैया को लेकर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

(गरियाबंद) मैनपुर। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन किया गया। मोदी सरकार न किसी को बोलने दे रही है न किसी की आवाज सुन रही है। अपना ही चला रही है। मनमानी ढंग से जिसको लेकर के एक दिवसीय धरना सत्याग्रह का कार्यक्रम किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोला जगत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा नीत सरकार ईडी, सीबीआई, न्यायालय एवं चुनाव आयोग को भी हैंग करके रखी है। देश में तानाशाही रवैया चल रही है जिससे आम जनता, गरीबों की आवाज बुलंद नहीं हो रही है। हिटलर शाही राज्य स्थापित हो गया है।

इस मौके पर खेदु राम नेगी आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, जगत ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, डाकेश्वर नेगी, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोइमिन मेमन, खेलन साहू, शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, नेहाल नेताम, अशोक दुबे, प्रियंका व कपिल आदि उपस्थित थे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें