Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

जिड़ार के गौठान में मनाया सीएम का जन्मदिन

Gariaband News । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत उपाध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी संजय नेताम के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस की ओर से किया गया, जहां मुख्यमंत्री का जन्मदिन ग्राम जिड़ार के गौठान में मनाया। आयोजन में कांग्रेसियों ने स्कूली बच्चों को बिस्किट व चॉकलेट वितरण कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गई और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन हम सब गौठान में मना रहे हैं क्योंकि जब श्री बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब उन्होंने प्रदेश की महती योजना नरवा गरवा घुरवा और बारी योजना की शुरुआत की। इसके कार्य धरातल स्तर पर चल रहा है। इसके लिए आम नागरिकों को भी सहयोग करना जरूरी होता है। तभी कोई योजना सफल हो पाती है। प्रदेश के सवर्हारा वर्ग के उत्थान के लिए भूपेश बघेल कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने गोबर विक्रेताओं व कार्यरत महिला समूहों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व जनपद सभापति मनोज मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष खेदुराम नेगी, ब्लॉक उपाध्यक्ष द्वय हरिश्वर पटेल, नसीब बेग, गौठान अध्यक्ष गूँजेश कपिल, जनमेजय नेताम, तनवीर ठाकुर, मुक्ता सिन्हा, जानबाई सेन, दिलेश्वरी सेन, संतोषी जगत, चन्दर सिन्हा, परसुराम नेताम, रामेश्वर यादव, भगवान यादव, बिसाहू निषाद, हिरौंदी विश्वकर्मा, नीराबाई कपिल, केशरी बाई सोनवानी, शंकर जगत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें