Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली मशाल रैली

Gariaband मैनपुर। केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया को लेकर एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद देशभर में सत्याग्रह और मशाल रैली निकाली जा रही है। मैनपुर विकासखंड के ब्लॉक कांग्रेस अमलीपदर द्वारा शाम को मशाल जुलूस निकाली गई। इस दौरान जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ जो भी हुआ है वहां सरासर गलत है। आज पूरे देश की आवाज को राहुल गांधी पदयात्रा और विभिन्न माध्यमों से उठा रहे हैं। केंद्र के डरी हुई सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने में असमर्थ है। इस रैली को मोदी सरकार की जनविरोधी नीति, अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ बताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर हुई शामिल

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललिता यादव कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सेवन पुजारी, अनुराग वाघे जिला संयुक्त सचिव, गोवर्धन ताम्रकार, जीवन लाल यादव, नित्यानंद नागेश, आषिश वाघे, रिंकू सोनवानी, भोज सिंह नेताम, राजेश जगत सेवादल अध्यक्ष, राजेंद्र कश्यप, राजकुमार सोनवानी, जगबंधु यादव, चिंताराम निषाद, राहुल तरुण, सत्यम, सुभाष, गुलशन निषाद व सतीष यादव आदि उपस्थित थे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें