Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

कानून व्यवस्था को लेकर मैनपुर में गृह मंत्री का पुतला दहन

Gariaband मैनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा भैयाथान जिला सूरजपुर के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह को जिला सूरजपुर के रेत माफियाओं के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की कोशिश किया गया। दोनों पैरों को रौंद दिया गया। इसी गंभीर विषय के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा मैनपुर मंडल के द्वारा बस स्टैंड वा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला दहन किया गया। उन दहशतगरदों, रेत माफियाओं को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए एसपी के नाम से थाना प्रभारी मैनपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, मंडल महामंत्री मनोहर बघेल, भाजयुमो जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा नंदिनी नेताम, आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसी राठौर, भाजयुमो महामंत्री दिनेश सचदेव, पुलस्त शर्मा, भोज साहू, लक्ष्मण ध्रुव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण नेताम, हेमंत साहू, कोषाध्यक्ष आभास निषाद आदि उपस्थित रहे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें