Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

सुपेबेड़ा में आज भी किड़नी रोग से ग्रामीण मर रहे- पुजारी

(गरियाबंद) मैनपुर। रायपुर से देवभोग की ओर जा रहे
बिंद्रानवागढ़ विस विधायक डमरुधर पुजारी मुख्य मार्ग पर रुक कर नाश्ता किया और वहां बच्चे भी दिखे। बच्चों
को भी नाश्ता करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुपेबेड़ा में आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। इलाके के ग्रामीण काफी परेशान हो गए हैं। आये दिन ग्रामीणों की मौत हो रही है जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार नहीं ले रही है। यदि जिम्मेदारी पूर्वक सरकार वहां की स्थिति को समझती तो विशेष रूप से ध्यान देती है, लेकिन ऐसा नहीं है।

श्री पुजारी ने आगे कहा कि विधानसभा में इस मामले को जोर-शोर से उठाया हूं। इस क्षेत्र में 2 से 3 पुल पुलिया का भी निर्माण होगा। इसकी भी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही उनकी सूची को जारी कर दी जाएगी। वहीं विधायक ने कहा कि गोबर खरीदी केवल ढकोसला है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, दिलीप साहू, महेंद्र सोनी, विशेष्वर सिक्का, टीपू आदि उपस्थित थे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें