Festival त्यौहार

Shravan Somvar 2023 Date List पहला सावन सोमवार

Shravan Somvar 2023:- इस वर्ष श्रावण मास में कुल 8 सावन सोमवार का दिन पड़ रहा है। सावन माह को बड़ा ही पवित्र माना गया है शिव भक्तों के लिए यह महिना बड़ा ही पवित्र और पूजनीय होता है। सावन सोमवार को शिव जी का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सभी बारह महीनों में सावन मास को शिव उपासकों के लिए खास महत्व है। इस वर्ष सभी 8 सावन सोमवार को कई महत्वपूर्ण दुर्लभ योग बन रहे हैं।

shravan somvar 2023 start date

इस वर्ष सावन सोमवार sawan somwar 2023 को 4 जुलाई दिन मंगलवार से प्रारंभ हो रही है, आषाढ़ मास के खतम होते ही सावन माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से भगवान शिव जी को समर्पित सावन सोमवार का पर्व आरंभ होता है।

sawan somwar 2023 list

इस वर्ष कुछ आठ सावन सोमवार होने वाला है सावन महीने भगवान शिव जी को अति प्रिय है अतः सभी को इस महिने में भगवान भोलेनाथ की अराधना करनी चाहिए।

  1. पहला सावन सोमवार 10 जुलाई
  2. दूसरा सवाल सोमवार 17 जुलाई
  3. तीसरा सावन सोमवार 24 जुलाई
  4. चौथा सावन सोमवार 31जुलाई
  5. पांचवां सावन सोमवार 7 अगस्त
  6. छठा सावन सोमवार 14 अगस्त
  7. सातवां सावन सोमवार 21अगस्त
  8. आठवां सावन सोमवार 28 अगस्त

Shravan Somvar 2023 में इस बार ग्रहों का विषेश संयोग सभी सावन सोमवार को कई दुर्लभ योग बन रहे हैं जो शिव भक्तों के लिए बड़ा फलदाई योग होता है।

दूसरा सोमवार 17 जुलाई 2023

सावन मास के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या योग बन रही है क्योंकि इस दिन 17 जुलाई को हरेली त्यौहार भी पड़ रहा है। इस योग में भगवान शिव जी की अराधना करने से पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है तथा कालसर्प दोष शनि पीड़ा से मुक्ति प्राप्त होती है।

तीसरा सोमवार 24 जुलाई 2023

सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव योग और रवियोग है, शिव योग में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भय से मुक्ति मिलती है तथा भक्तों के सभी कार्य सफल होते हैं।

योग समय:-

शिव योग : 23 जुलाई दोपहर 2:17 बजे से आरंभ होकर 24 जुलाई दोपहर 2:52 बजे तक रहेगा।

रवियोग : 24 जुलाई 2023 सुबह 5:38 बजे से रात्रि 10:12 बजे तक रहेगा।

चौथा सोमवार 31 जुलाई 2023

सावन माह के चौथे सोमवार को भी रवियोग बन रहा है जो उपरोक्तानुसार फल प्राप्त होता है।

रवियोग : 31 जुलाई को सुबह 5:42 बजे से सायं काल 6:58 मिनट तक रहेगा।

पांचवां सावन सोमवार 7 अगस्त 2023

सावन माह के पांचवें सोमवार को रवियोग और शूल योग का संयोग बन रहा है। इस योग में शिव जी का व्रत करने से अखंड सौभाग्य और शुख सम्पत्ति की प्राप्ति होती है।

छठवां सावन सोमवार 14 अगस्त 2023

सावन मास के छठे सोमवार को शिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है इस योग में शिव जी की अराधना करने पर सभी कार्य शिद्ध और सफल होते हैं।

शिद्ध योग : 13 अगस्त दोपहर 3:56 बजे से 14 अगस्त दोपहर 4:40 बजे तक रहेगा।

सातवां सावन सोमवार 21 अगस्त 2023

सावन माह के सातवें सोमवार को नागपंचमी के साथ साथ बुधादित्य योग का संयोग शिवभक्तों के लिए बड़ा ही खास दिन है। नागपंचमी पर भगवान शिव जी को प्रिय नागदेव की पूजा की जाती है ऐसा संयोग पर शिव अराधना करने पर विश्व अजेय का वर प्राप्त होता है।

बुधादित्य योग : 20 अगस्त रात्रि 9:59 बजे से 21 अगस्त रात्रि 10:21 बजे तक रहेगा।

आठवां सावन सोमवार 28 अगस्त 2023

सावन मास की अंतिम सोमवार को आयुष्मान योग और पुत्रदा एकादशी का संयोग बन रहा है। इस योग में भगवान शिव जी की अराधना करने पर समस्त ब्रह्माण्ड के मालिक भगवान विष्णु पूजा का भी फल प्राप्त होता है।

आयुष्मान योग : 27 अगस्त दोपहर 1:27 से 28 अगस्त प्रातः काल 9:56 बजे तक रहेगा।

sawan 2023 end date time in hindi

सावन सोमवार shravan somvar का आखिरी 28 अगस्त रात्रि को होगी तथा सावन पून्नी श्रावण पूर्णिमा 31 अगस्त को सावन मास को व्रत पूर्ण होगी।

हिंदू धर्म मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास सावन सोमवार (shravan Somvar) भगवान भोलेनाथ शिव जी को अति प्रिय है इसलिए पूरे भारतवर्ष में बड़ी हर्ष के साथ शिव भक्त कांवड़ यात्रा कर शिव जी को जलाभिषेक करते हैं। सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी की दर्शण करने अमरनाथ यात्रा करते हैं।

shravan month 2023 wishes

Gariaband News के सभी पाठकों को सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

DISCLAIMER

भारत देश में मुख्यतया चार धामों ( हिंदू,मुश्लिम,शिख, ईसाई) को मानने वाले समुदाय के लोगों को नागरिकता प्राप्त है और सभी अपने अपने धर्मों को मानने के लिए स्वतंत्र हैं। भारत देश में श्रावण मास सावन सोमवार पर्व को मुख्यतया हिंदू धर्म समुदाय के लोग मानते हैं, हमारा मकसद किसी अन्य धर्म अथवा समुदाय के मान्यताओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। इस पोस्ट में Shravan Somvar की जानकारी प्रदान की गई है। इस पोस्ट की पूरी जानकारी हिंदू धर्मग्रंथों पर आधारित है।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.