मैनपुर । कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी घोषित करने एवं नामांकन दाखिल करने के बाद प्रथम बार मैनपुर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के मैनपुर आगमन पर बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। बस स्टैंड मैनपुर से नारेबाजी के बीच जिड़ार चौक पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित किया जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू ने कहा कि केंद्र में भाजपा 400 पार का नारा दी जा रही है और भाजपा की सरकार बनती है तो संविधान खतरे में होगा।
पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का मैनपुर गर्मजोशी से स्वागत
बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, युगल किशोर पांडे, भाव सिंह साहू, जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद वरिष्ठ नेता हेम सिंह नेगी खेदू नेगी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने आयोजन को संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव खेदू नेगी हेम सिंह नेगी जन्मेजय नेताम बन सिंह सोरी पिलेश्वर सोरी अशोक दुबे भानु प्रताप सिन्हा रोशन राठौर नेयाल नेताम राम सिंह नागेश प्रियंका कपिल बृजलाल सोनवानी पूरन मेश्राम आप नेता सियाराम ठाकुर हनीफ मेमन राहुल निर्मलकर नजीब बेग दामोदर मरकाम आदि उपस्थित थे।