Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

प्रथम पेंड्रा मड़ई मेला में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़े लोग

Gariaband मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के प्रथम देवी मड़ई मेला पेंड्रा में मंगलवार को आयोजन किया गया। एक दिन पूर्व सोमवार शाम से देवी- देवताओं की पूजा अर्चना व रात्रि जागरण कर मड़ई मेला का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को सुबह से मड़ई स्थल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दोपहर को देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा निकाल डांग डोली देवी देवताओं ने मड़ई बिहाई कर लोगों को आशीर्वाद दिया। क्षेत्र की सुख शांति के लिए देवी देवताओं से कामना की गई। विभिन्न मिठाई दुकान, कपड़ा दुकानें, खिलौने की कई दुकानों के साथ साथ अन्य दुकानें लोगों की खरीदारी का कारण बनी। गाजे बाजे के साथ मड़ई भांठा का भ्रमणकर मड़ई बिहाई गई, युवाओं द्वारा रात्रिकालीन नृत्य नाचा का भी आयोजन किया गया।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें