कोनारी में 40 हाथियों ने मचाया उत्पात, फसल बर्बाद

Gariaband News मैनपुर। ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 6-7 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत तुहामेटा के आश्रित ग्राम कोनारी में हाथियों ने बड़ी उत्पात मचाया है। ग्राम कोनारी के भरवा पारा में तीन किसानों की फसल को रौंद कर चौपट कर दी है। किसानों ने कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मैनपुर से कर्ज लेकर के खेती किसानी किये हैं।

क्षेत्र के ग्रामीण काफी दहशत में रतजगा कर रहे

किसानों की दैनीय स्थिति हो गई है। किसानों को फसल की रक्षा करना अब हाथियों से बड़ा मुश्किल हो चुका है। पहले गाय, बैल व भैंस से फसल की रक्षा करते थे, लेकिन अब हाथियों से भी फसल की रक्षा करना बहुत ही मुश्किल काम हो गया। ग्राम कोनारी की नालसाय मरकाम पिता सुनाराम मरकाम की डेढ़ एकड़ फसल बर्बाद कर दिया गया है। जिसमें धान लगाया था। वहीं मानसिंह पिता सोमनाथ निवासी ग्राम कोनारी की मक्का फसल को भी बर्बाद कर दिया है।

जिड़ार निवासी अजमीर का भी फसल को रौंदते हुए निकल गया है। किसानों ने बताया कि रोंगटे हुए उसके बाद 40 हाथी की दलों ने बोतल धारा होते हुए ताराझर की ओर आगे बढ़ा है।

कांवरआमा नारीपानी से ग्राम कोनारी पहुंचा हाथियों का दल

तीन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें मक्का और धान लगाए थे। वन विभाग के द्वारा जीपीएस नाप किया जा रहा है। प्रकरण तैयार कर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

  • राजेंद्र सोरी, एसडीओ देवभोग