मैनपुर में मुख्यमंत्री के पुतला दहन के दौरान कांग्रेसी और पुलिस के बीच हुई झूमा झटकी

Gariaband News मैनपुर। मैनपुर में ब्लॉक कांग्रेस ने रैली निकाल कर पुतला किया दहन कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण आन्दोलन के दौरान भाजपा के इसारे पर लाठीजार्च के विरोध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस मैनपुर द्वारा शाम 5 बजे हमर मैनपुर चौक से भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकताअरं ने बस स्टैण्ड मैनपुर में छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर झुमाझटकी हुई बारिश के बावजूद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर दिया और जमकर
नारेबाजी करने लगे। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा भाजपा सरकार डरी हुई है और कांग्रेस थे उन पर भाजपा के इशारे पर लाठी चार्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था को नहीं सम्भाल पा रही है। ब्लाक कांग्रेस सचिव गैदु यादव ने कहा कि कांग्रेस हमारे नेता कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव को गिरप्तार किया गया है। लगातार कांग्रेस कार्यकताओं को परेशान किया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि आज कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया है। आदिवासी कांग्रेस के गरियाबंद जिला अध्यक्ष खेदु नेगी ने कहा भाजपा सरकार आठ महीने में ही प्रदेश को नहीं सम्भाल पा रही है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गैदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, रामसिंह नागेश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, एन एस यु आई अध्यक्ष सोनु यादव, महिला काग्रेस अध्यक्ष प्रिंयका कपिल, सेवादल अध्यक्ष अशोक दुबे, युवा कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत, शाहीद मेमन, खेलन साहू, दुलेन्द्र नेगी, डोमार साहू, नेहाल नेताम, गजेन्द्र यादव, कमार विकास अभीकरण के सदस्य पीलेश्वर सोरी, बृज लाल सोनवानी, लोकनाथ साहू, थानु पटेल, इमतियाज मेमन, थानसु दिवान, देवेन्द्र पटेल, चैतन सोनवानी, भोलेश ध्रुव, पारेश्वर नेगी, पवनजगत, रामभरोसा नागेश उपस्थित थे।