Gariaband | गरियाबंद न्यूज़
Trending

कुल्हाड़ी घाट नदी झील में नौका विहार सेवा प्रारंभ

Gariaband मैनपुर। ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 17 किलोमीटर दूर कुल्हाड़ी घाट नदी पोखर पर वन प्रबंधन समिति कठवा द्वारा एक बड़ा सराहनीय कदम उठाया गया है जहां वन प्रबंधन समिति कठवा के अध्यक्ष फुलचंद नेताम और उनके सहयोगी सदस्यों ने वन्य सम्पदा संरक्षण के साथ साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य भी कर रहे हैं।

कुल्हाड़ी घाट नदी पर बने पोखर में बारहों माह भरपूर जल भराव रहता है जिस पर वन प्रबंधन समिति कठवा के सभी सदस्यों ने पोखर की सुन्दरता को बढ़ाने के लिए नौका विहार की सेवा आरंभ किया है। जो एक सराहनीय कार्य है, कुल्हाड़ी घाट नदी झील के चारों ओर हरा भरा पेड़ पौधे अच्छादित रहते हैं और गर्मी के मौसम में भी पोखर की ठंडी हवाओं में नौका विहार किसी जन्नत से कम नहीं है।

फिर हाल अभी सिर्फ चार की संख्या में नाव उपलब्ध है आस पास क्षेत्र के लोगों गर्मी के मौसम में नौका विहार करने प्रत्येक रविवार के दिन पहुंचकर नाव में बैठकर लुत्फ उठा रहे हैं। नाव इनचार्ज में तुलेस मरकाम, नंदलाल नेताम, संतोष नेताम,अजय नेताम हैं।

वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष फुलचंद नेताम ने क्षेत्र वासियों को कुल्हाड़ी घाट नदी झील में नौका विहार में आने का आग्रह किया है।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें