Gariaband News (गरियाबंद न्यूज़)

नशे के खिलाफ ग्रामवासी चला रहे जन जागरूकता अभियान

Gariaband news मैनपुर । मैनपुर से दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत कूचेंगा के आसपास के ग्रामीण नशे के खिलाफ अपना आंदोलन चला रहे हैं। कोचिंगा ग्राम पंचायत के नागरिक नशे के खिलाफ आवाज बुलंद कर शराबबंदी बीड़ी सिगरेट तंबाकू ना खाने के लिए लोगों को
प्रेरित कर रहे हैं।

बीहड़ वनांचल के लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं, महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बच्चों की जिंदगी को नशे की लत से बचाने के लिए ग्रामवार रैली निकालकर नशे के खिलाफ समझाइश दी जा रही है।

ग्राम पंचायत कोचिंगा, गाजी मुड़ा, भूतबेड़ा, बद्री पारा, गरीबा सहित आस-पास के पांच गांवों में रैली निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने में अमूल्य समय दे रहे हैं, महिलाएं व पुरुष घर घर गांव जाकर समझाइश दे रहे हैं।

सुनीति बांकुरे, शैल साहू, सुशीला, सीता दीवान, उपसरपंच कृष्ण मरकाम, सरपंच, पंच जानकीबाई शांति बाई मरकाम सुकड़ी बाई, जन्नती, सोमवती, मान सिंह, सुखनाथ, सुंदरलाल, परशुराम, ग्राम मुखिया मानसिंह हीरालाल, कुमार चौहान, तुकाराम कैलाश विजय सोनी, राम सल्लू सॉरी, संतोषी बाई सावित्री बाई मितानिन कौशल्या बाई, अमीना बाई लक्ष्मी बाई कमला बाई कविता बाई आदि लोगों को जागरूक कर नशे के खिलाफ सतर्क रहने और अपने आने वाली पीढ़ी को बचाने में अपना बहुमूल्य समय देकर समाज के उत्थान में अपना समय दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button