Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भाटीगढ़ से हरदीभांटा पंहुची

Gariaband मैनपुर। ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत भाटीगढ़ से हाथ से हाथ जोड़ो
यात्रा निकालकर भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की विशेषकर जानकारी दी जा रही है। भाटी गढ़ मैनपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध धर्म स्थली है। यात्रा में भोला जगत ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही जन कल्याण योजनाओं को लाई है जो
किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस विकास की गंगा बहा सकती है। वहां के विपक्षी कुछ भी कहें।

लेकिन दिखावा और छलावा ही है। सोमवार को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भाठीगढ़ से हल्दीभाटा पहुंचा और सभी पारा टोला में घर घर जाकर सरकार के उपलब्धि और कांग्रेस पार्टी के जनहित कार्य को जन जन को बताया
गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हेम सिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला जगत, टीकम कपिल, तुलसीदास, संगठन महामंत्री नेयाल नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद मेमन, युवा कांग्रेसी सामंत शर्मा, खेलन, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष गुंजेश, कपिल साहू, तनवीर राजपूत, सरपंच जिलेन्द्र नेगी, पुष्पा नेगी, पुष्पा सांडे, गायत्री सांडे, देवकी बाई,राधाबाई, टकेश्वर पार, पार्वती नेगी, तनुजा वैष्णव तुलेश्वरी पुनीता, गोवर्धन नेगी जगबंधु सिन्हा, सुरेश नेताम, शोभाराम इत्यादि उपस्थित थे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें