Gariaband News (गरियाबंद न्यूज़)

मैनपुर में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री के पुतले का किया दहन

मैनपुर। उपचुनाव को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप चरम सीमा पर है। वहीं बुधवार को भाजपाइयों ने मैनपुर बस स्टेशन पर सीएम भूपेश का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

आपको बता दे कि भानुप्रतापपुर की प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को लेकर राजनीति गरम है। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा, बेबुनियाद, चारित्रिक आरोप लगाकर प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बनाकर गंदा मजाक किया है।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, मंडल महामंत्री मनोहर बघेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप साहू, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिसेसर सिक्का, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, अजा मोर्चा चवर सांय देवंशी, युवा मोर्चा मंत्री मनोज निर्मलकर, nहरीश यादव, संतोष यादव, उमेन्द्र निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button