छुरा (गरियाबंद) । ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलो मीटर की दूरी छुरा ग्राम पंचायत भैसामुडा में एक गरीब परिवार के दिव्यांग छात्र भूपेंद्र ठाकुर साधन नहीं होने के चलते स्कूल आने जाने में परेशानियों का सामना कर रहे थे। और पढ़ाई से वंचित भी हो रहे थे। यह जानकारी शिक्षक हरनारायण साहू द्वारा जानकारी जिले के रेडक्रॉस संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल को दी गई।
छात्र की समस्या दूर करने बीआरसीसी से संपर्क कर मदद दिलाई गई। जिसमें मुख्य रुप से बीआरसीसी महेश साहू, बीआरपी एकता रात्रे, युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर, जगबाई ठाकुर, लीलाराम ठाकुर उपस्थित थे।