सुपेबेड़ा में आज भी किड़नी रोग से ग्रामीण मर रहे- पुजारी

(गरियाबंद) मैनपुर। रायपुर से देवभोग की ओर जा रहे
बिंद्रानवागढ़ विस विधायक डमरुधर पुजारी मुख्य मार्ग पर रुक कर नाश्ता किया और वहां बच्चे भी दिखे। बच्चों
को भी नाश्ता करवाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुपेबेड़ा में आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। इलाके के ग्रामीण काफी परेशान हो गए हैं। आये दिन ग्रामीणों की मौत हो रही है जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस सरकार नहीं ले रही है। यदि जिम्मेदारी पूर्वक सरकार वहां की स्थिति को समझती तो विशेष रूप से ध्यान देती है, लेकिन ऐसा नहीं है।

श्री पुजारी ने आगे कहा कि विधानसभा में इस मामले को जोर-शोर से उठाया हूं। इस क्षेत्र में 2 से 3 पुल पुलिया का भी निर्माण होगा। इसकी भी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही उनकी सूची को जारी कर दी जाएगी। वहीं विधायक ने कहा कि गोबर खरीदी केवल ढकोसला है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, दिलीप साहू, महेंद्र सोनी, विशेष्वर सिक्का, टीपू आदि उपस्थित थे।

Next Post

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी ऐतिहासिक निर्णय - जनक

Wed Mar 29 , 2023
Gariaband मैनपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में घोषणा किय गया है कि आगामी खरीफ सीजन में किसानों के प्रति एकड़ 20 क्विंटल की धान खरीदी किया जाएगा। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि यह भूपेश सरकार की ऐतिहासिक निर्णय है। यह फैसले से गांव, गरीब […]

आपके लिए खास