मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

Gariaband मैनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रदद् करने के फैसले पर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद मेमन एवं युवा कांग्रेस बिन्द्रानवागढ़ विस उपाध्यक्ष सामंत शर्मा के नेतृत्व में रैली
निकालकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी किया गया। उसके बाद पुतले को थाना के सामने बस स्टैण्ड पर आग के हवाले किया गया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार राहुल गांधी से डरती है। राहुल गांधी से मोदी सरकार इतना भयभीत हो गया है कि षड़यंत्रों की सारी हदें पार कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रदद् की गई है। विस प्रत्याशी रहे संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि जब जब कांग्रेस पार्टी दबाने की कोशिश हुई तब तब कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकतवार बनकर लौटी है।

इस मौके पर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, कांग्रेस प्रत्याशी संजय नेताम, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मिश्रा, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष सामंत शर्मा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, गेंदु यादव, तनवीर राजपूत, गुंजेश कपील, खेलन साहू, विरेन्द्र राजपुत, भानु सिन्हा, भुवन यादव, रूपेन्द्र सोम, नेयाल नेताम, इम्तियाज मेमन, जाकिर रजा, अफजल खान, अशोक दुबे व डोमार साहू आदि उपस्थित थे।

Next Post

खड़ी पथरा साले पारा में हुआ अष्ट पहरी नाम यज्ञ

Tue Mar 28 , 2023
Gariaband मैनपुर। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अमलीपदर ग्राम खड़ी पथरा के आश्रित ग्राम साले पारा में अष्ट पहरी नाम यज्ञ कार्यक्रम किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे । इस यज्ञ का बड़ा महत्व है। इस क्षेत्र में लोग बड़े धूमधाम के साथ अष्ट पहरी नाम […]

आपके लिए खास