केंद्र की तानाशाही रवैया को लेकर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

(गरियाबंद) मैनपुर। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार मोदी सरकार की तानाशाही रवैया को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के नेतृत्व में सत्याग्रह आंदोलन किया गया। मोदी सरकार न किसी को बोलने दे रही है न किसी की आवाज सुन रही है। अपना ही चला रही है। मनमानी ढंग से जिसको लेकर के एक दिवसीय धरना सत्याग्रह का कार्यक्रम किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोला जगत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी को प्रताड़ित किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा नीत सरकार ईडी, सीबीआई, न्यायालय एवं चुनाव आयोग को भी हैंग करके रखी है। देश में तानाशाही रवैया चल रही है जिससे आम जनता, गरीबों की आवाज बुलंद नहीं हो रही है। हिटलर शाही राज्य स्थापित हो गया है।

इस मौके पर खेदु राम नेगी आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, जगत ध्रुव, रामकृष्ण ध्रुव, डाकेश्वर नेगी, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोइमिन मेमन, खेलन साहू, शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, नेहाल नेताम, अशोक दुबे, प्रियंका व कपिल आदि उपस्थित थे।

Next Post

मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

Mon Mar 27 , 2023
Gariaband मैनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रदद् करने के फैसले पर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद मेमन एवं युवा कांग्रेस बिन्द्रानवागढ़ विस उपाध्यक्ष सामंत शर्मा के नेतृत्व में रैलीनिकालकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी किया गया। उसके […]

आपके लिए खास