Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

मैनपुर में रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर

Gariaband/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर में
अलग-अलग इलाकों में निकलने वाले रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी सभी जगह पूरी कर ली गई है। मैनपुर तहसील मुख्यालय में स्थित श्री हनुमान मंदिर से लेकर के रेस्ट हाउस मैनपुर तक झंडा पताका लगा दी गई है। भगवा मय मैनपुर हो गया है। रामनवमी शोभायात्रा निकालने को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राम सेना के संगठन द्वारा जगह-जगह होडिंग, भगवा झंडा लगाया जा रहा है। ग्रामीण अंचल जिड़ार में भी जोरों से तैयारियां चल रही है। तहसील मुख्यालय में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें