Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

जनआक्रोश पदयात्रा में अंतिम दिन मिला जनसमर्थन

Gariaband मैनपुर । भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर द्वारा मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत दो दिवसीय जनआक्रोश पदयात्रा अंतिम दिन मुड़ागांव, धौराझोला, कोदोभाठा के बाद अमलीपदर पहुँची जहाँ यात्रा का समापन हुआ। विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को 11 लाख प्रधानमंत्री आवास आबंटित किया गया था जिसे भूपेश बघेल ने राज्यांश को ना देकर पूरे आवास को वापस कर दिया जिस वजह से आज प्रदेश की जनता अपने आवास के लिए तरस रही है।

प्रदेश की जनता अपने आवास के लिए तरस रही

पूर्व संसदीय गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा कि प्रदेश की जनता वाकिफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छवि को धूमिल करने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास को रोकने का जनविरोधी तरीका अपनाया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया।

इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन ध्रुवा, जिला महामंत्री पुनीतराम सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ठाकुर, महामंत्री तानसिंह माँझी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयकुमार अवस्थी, जोरावर सिंह राजपुरोहित, जयराम साहू, सनत मांझी, खुदेश्वर यादव, धनीराम सिन्हा, विनिता यादव, प्रकाश कश्यप, रुपसिंह मरकाम, गाड़ाराम यादव, रुपाधर ध्रुवा, मोहन नागेश, गणेश नागेश, देवीसिंह नागेश, हेमराज मांझी, जीवन सिंह, दीपक मिश्रा, तुलसी सेन, उग्रसेन बघेल, हेमनाथ यादव, नरहरि नागेश, उपेन्द्र नेताम, मनोहर ताम्रकार आदि उपस्थित थे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें