Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

अब छग में भाजपा की सरकार बनेगी- उसेंडी

(गरियाबंद) मैनपुर। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रखा गया था जिसमें शक्ति युवा केंद्र के कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के भाजपा मंडल सदस्य पहुंचे
थे। इसमें पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी ने संगठन की बारी बारी से बैठक ली। उन्होंने मंडल वार लोगों से जानकारी ली। उसके बाद बूथवार प्रत्येक व्यक्ति को खड़े करवा करके संगठन के संबंध में जानकारी ली।

कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से मजबूत करने के लिए कहा गया। संगठन की विस्तार से जानकारी देकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इपने संबोधन में पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हम 15 सीटों में सिमट गए। अभी हमारी 14 सीट है लेकिन लोकसभा चुनाव में 66 सीटों पर हम बढ़त बनाएंगे। 2023 की विधानसभा चुनाव में जीत कर हम भाजपा की सरकार बनाएंगे। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में जीत तो मिली है लेकिन मजबूती से और हमें लड़ना होगा। संगठन को कमर कस के तैयार रहना होगा।

विधानसभा में हमारी बढ़त तो बनी ही है लेकिन और आगे बढ़त से इस बार की चुनाव जीतनी है। महेंद्र पंडित ने कहा कि 11 में मजबूती के साथ संगठन को तैयार करना है। बूथ प्रभारी से लेकर बुथ संयोजक तक को भी जिम्मेदारी दें और मोहल्ला मोहल्ला में गांव-गांव में संगठन को मजबूत बनाएं ताकि हमारी सरकार बन सके। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा विधायक डमरुधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, वरिष्ठ भाजपा नेता भागीरथी मांझी, राजेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋतुराज शाह, योगेश शर्मा ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से पुनीत राम सिन्हा, हलमंत ध्रुवा, श्रीमती लोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छुरा, योगीराज माखन कश्यप, दुलार सिन्हा सीताराम यादव, लुद्रा साहू, नंदनी नेताम, सुरेन्द्र सोनटेके, घनश्याम मरकाम, रामस्वरूप साहू, रामस्वरूप साहू, दिलीप साहू, प्रदीप शर्मा, शकुंतला रामटेके कुमारी भाई पटेल, सरिता सेन, नीरा यादव, लक्ष्मण ध्रुव, हेमंत साहू, पुलस्त शर्मा रूपेश साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें