Gariaband | गरियाबंद न्यूज़

लचर कानून व्यवस्था को लेकर नेशनल हाईवे किया जाम

Gariaband मैनपुर। ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर की लोक निर्माण विभाग की स्थानीय विश्राम गृह के आगे एनएच 130 – सी मैनपुर देवभोग रायपुर रोड पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर ने चक्काजाम किया गया जिसमें कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था नीति के कारण माओवादियों के द्वारा षडयंत्र पूर्वक भारतीय जनता पार्टी नेता कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में पीछे कड़ी निंदा की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार है लेकिन कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर हो गई है। कानून नाम की चीज नहीं होने के कारण इस तरह भाजपा कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं। यह निंदनीय है। 15 साल पहले हम भी राज्य शासन किए हैं लेकिन कानून व्यवस्था ऐसी स्थिति में नहीं थी जिसके कारण प्रदेश के आम जनता खुशहाल रहती थी। कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती विभा अवस्थी एवं सह प्रभारी योगेश शर्मा, मंडल प्रभारी हनुमंत ध्रुवा ने कहा कि इस तरह की कानून व्यवस्था प्रदेश की आम जनता एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी सबक सिखाती है। इस अवसर पर संतोष यादव, दिलीप साहू, महेश कश्यप, सुरजो बाई, विशेश्वर सिक्का, चंवरसाय देवंशी, प्रदीप शर्मा, रूपेश साहू, राकेश दुबे, मनोहर बघेल, तुलसी राठौर आदि उपस्थित थे।

gariaband

छत्तीसगढ़ प्रदेश की तमाम ताजा खबरें सिर्फ गरियाबंद न्यूज़ पोर्टल पर। India,s number one news network and popular news portal gariabandnews.com.

यह भी पढ़ें