Gariaband | गरियाबंद न्यूज़
Trending
लाउड स्पीकर पर प्रतिबंध लागू , कलेक्टर प्रभात मलिक ने किया आदेश जारी

Gariaband News/ जिले में आगामी बोर्ड इग्जाम को मद्देनजर रखते हुए गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध हेतु सभी ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालयों को आदेशित किया है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर बोर्ड की परीक्षा 1/03/2023 से 31/03/2023 तक तय हुई है। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की जारी परीक्षा दिनांक 01/03/2023 से 25/05/2023 तक बोर्ड इग्जाम होगी।
आदेशानुसार गरियाबंद जिले में 22/02/2023 से 31/05/2023 तक लाउडस्पीकर बंद रहेंगी।
