
gariaband मैनपुर। युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विक्रांत साहू का यहां आतिशी स्वागत किया गया। देवभोग जाते समय मैनपुर युवक कांग्रेस द्वारा यहां मालाओं से स्वागत किया गया, आतिशबाजी एवं बम फोड़कर भव्य स्वागत किया गया। मैनपुर बजरंग मंदिर चौक से विश्रामगृह मैनपुर तक कार्यकर्ता नारे लगाते रहे। पश्चात वे स्थानीय विश्राम गृह मैनपुर पहुंचे जहां मुख्य अतिथि विक्रांत साहू गरियाबंद जिला प्रभारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस दरमियान प्रभारी भूपेंद्र विक्रांत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार भूपेश बघेल के हाथ को मजबूत किया जाना है। जब तक उनके हाथ को मजबूत नहीं करेंगे तब तक हमारा मान सम्मान नहीं बढेगा। प्रत्येक गांव बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता हैं।
बिंद्रानवागढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस का विधायक बनाना है और 2024 में लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सांसद बनाना है। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि आप सभी लोग जिला अध्यक्ष हैं। बड़ी ऊर्जा के साथ इस बार भूपेश बघेल सरकार बनानी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमित मिरी प्रदेश सचिव, अमृत पटेल, डाकेश्वर नेगी, शाहिद मेमन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सामंत शर्मा, नेहाल नेताम, गैंदू यादव, तनवीर राजपूत, प्रियंका कपिल, केसु सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।