
Gariaband मैनपुर। गोहरापदर भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के निवास कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा चलाए जा रहे मोर आवास मोर अधिकार, अपना बूथ सबसे मजबूत, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इन कार्यक्रमों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया गया।

कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी
पार्टी की मजबूती के लिए विशेष चर्चा की गईं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में और तेजी और मजबूती के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आने वाले वर्ष 2023 में हमें विधानसभा के चुनाव में जाना है। प्रदेश की जन विरोधी कांग्रेस सरकार के काले चिट्ठे को भी जनता के बीच रखना जरूरी है। क्योंकि भूपेश सरकार प्रदेश को खोखला करने में लगी हुई है। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला सहप्रभारी ने कहा कि हम वर्तमान में संगठन के विभिन्न कार्यों को बड़े तेजी से कर रहे हैं परंतु इससे भी तेज गति से हमें कार्य करने की जरूरत है।
बैठक में पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. योगीराज माखन कश्यप, अजजामोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप, पि.व. मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केनुराम यादव, महामंत्री व्दय तानसिंह मांझी, मोहित यादव, शोभित ध्रुवा, जय अवस्थी, लम्बोदर साहू, ठेलुराम कश्यप, महेंद्र सोमवंशी, प्रेमसिंह माँझी, विनीता यादव, दीपक सागर, प्रकाश कश्यप, गणेश नागेश, खुदेश्वर यादव, पदमन नागेश, वरुण नायक, दीपक मिश्रा, सुरेंद्र राजपूत, तुलसी सेन, हेमराज माँझी उपस्थित रहे।