
Gariaband मैनपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में घोषणा किय गया है कि आगामी खरीफ सीजन में किसानों के प्रति एकड़ 20 क्विंटल की धान खरीदी किया जाएगा। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि यह भूपेश सरकार की ऐतिहासिक निर्णय है। यह फैसले से गांव, गरीब और किसानों मे एक बार फिर खुशहाली का माहौल है। पहले लोग खेती को नुकसान का काम समझते थे। कृषि के प्रति लोगों की रुचि खत्म हो गई थी जबसे भूपेश सरकार द्वारा प्रति क्विंटल राशि 2500 पर धान खरीदी किय जा रहा है तब से खेती किसानी लाभ का व्यवसाय बन गया है। अब अनाज के उत्पादन में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर राज्य की श्रेणी में खड़ा है।