
Gariaband मैनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि उनके सुपुत्र बलात्कार का केस दर्ज है इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर पद सेइस्तीफा दे देनी चाहिए। भाजपा बलात्कारियों की पार्टी है। ऐसी नारा लगाते हुए कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया।

नारायण चंदेल मुदार्बाद का नारा लगाया गया, पुतला को मैनपुर चौक के पास पहुंचकर आग के हवाले किया। आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी ने बताया कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नारा देती है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। हमारे बहन बेटियों पर बलात्कार किया जा रहा है। हाल ही में भानुप्रतापपुर विस चुनाव लड़ रहे थे, वह प्रत्याशी भी बलात्कारी के मामले में जेल गए हैं। इस अवसर पर डाकेश्वर नेगी जनपद सदस्य, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री गैदू यादव, ललिता यादव अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, सामंत शर्मा, अशोक दुबे, प्रियंका कपिल आदि उपस्थित थे।