
Gariaband मैनपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर द्वारा सूरजपुर जिले के भैयाथान में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर रेत मफियाओं द्वारा षड्यन्त्रपूर्वक प्राणघातक हमले के विरोध में नगर के बस स्टैंड पर भाजयुमो के तत्वावधान में आक्रोशित भाजपाइयों ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने आरोपी रेत माफियाओं को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने बताया कि सूरजपुर जिले के भैयाथान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं द्वारा षड्यंत्रपूर्वक जानलेवा हमला किया गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, उनके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। पिछले 6 महीनों के भीतर बस्तर में भाजपा के चार नेताओं को मौत की घाट उतार दिया गया और अब अमन सिंह पर भी यह प्राण घातक हमला किया हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि बीते चार वर्षों में प्रदेश में गुंडागर्दी का आलम है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप, महामंत्री तानसिंह मांझी, मंडल प्रभारी लिलेश डोंगरे, प्रशिक्षण प्रमुख
प्रभुलाल मांझी, पि.वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लंबोदर साहू, युवा मोर्चा महामंत्री रूपसिंह मरकाम, उपाध्यक्ष खीरसिंह पुजारी, मंत्री गुनसागर यादव, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक सागर, गुनसागर खरसैल, मधुराम यादव, तिलक नागेश, दीपक मिश्रा, हेमनाथ यादव, जयराम नागेश, दीपक साहू, कुंजनसिंह मांझी, सेवकराम पांड़े, हेमराज यादव व केशरी आदि मौजूद रहे।