
Gariaband मैनपुर। सर्व गांड़ा समाज के कार्यक्रम में शामिल होने आए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने कहा कि भाजपा द्वारा मोर आवास मोर अधिकार का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह बड़ी दुर्भाग्य है कि भूपेश बघेल की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास बनाने को तैयार है। राज्य में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राज्यांश की राशि नहीं दे रही है जिसके कारण आवास नहीं बन पा रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार ने बजट की व्यवस्था कर चुकी है। अब देरी नहीं होगी।

भूपेश बघेल की सरकार ने बजट की व्यवस्था कर चुकी है
प्रधानमंत्री आवास गरीबों को पक्का मकान मिलेगी। श्री नंद ने आगे कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार की राशि को रोक दी जाती है। सौतेला व्यवहार करने के कारण प्रधानमंत्री आवास भवन नहीं बन पा रही थी लेकिन अब हमारी सरकार ने गरीबों को पक्का मकान देने के लिए बजट की व्यवस्था कर ली है। 60% केंद्र सरकार के द्वारा राशि दी जाती है उल्टा भूपेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश गांव-गांव में जाकर कर रहे हैं। यह जिता जागता उदाहरण है कि गरीबों के साथ पूर्ण रूप से अन्याय केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। यह किसी से छुपा नहीं है हमारी सरकार तो गांव, गरीब, किसानों की सरकार है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रहलाद गंधर्व सुख चंद बेसरा जनपद उपाध्यक्ष देवभोग महेश्वर बघेल सामंत शर्मा रामसिंह नागेश रामकृष्ण ध्रुव अशोक दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेसी स्थानीय विश्राम गृह मैनपुर में उपस्थित थे।