एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपुर में मनाई बिरसा मुंडा जयंती gariaband

मैनपुर/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मैनपुर में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं एकलव्य शिक्षण समिति गरियाबंद के सचिव श्री सुखदेवे के निर्देशानुसार बिरसा मुंडा के जयंती संस्था के तत्वावधान में जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह का सुंदर आगाज हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत जनजातीय आदिवासियों के गौरव
भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा तिलक वंदन कर की गई। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों द्वारा जनजातीय कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आदिवासी गौरव का बखान किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हेम सिंह नेगी ने बच्चों के आशीर्वचन में समाज के गौरव बनने हेतु प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि के रुप में जन्मेजय नेताम ने एकलव्य – एकलक्ष्य तथा त्याग तपस्या और बलिदान के पथ पर आगे बढ़ने को कहा। कार्यक्रम में उपस्थित भोला जगत जी ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई लिखाई करने हेतु प्रेरित किया । खेदु राम नेगी जी ने विशिष्ट प्रशासनिक पदों पर आसीन होकर समाज को आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया। टीकम कपिल ने लक्ष्य बनाकर और उद्देश्य निश्चित कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोकेश शांडे, सरपंच प्रतिनिधि छवि दीवान, प्रेमसाय जगत, रोहन मरकाम, पवन दीवान, जयचंद कुमारा, देव नेताम, प्रेमसाय जगत, हेम सिंह, बलिराम नेताम, कोसिम नेताम, राम नागेश, जिनेंद्र नेगी, सरपंच भार्टीी गढ़ पालक महोदय संस्था प्रमुख नागेंद्र सिंह अधिक्षिका तंडवीर मैम शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।